Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना: रमेश नगर में 5 साल की बच्ची को किडनैप करते व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा

लुधियाना: थाना टिब्बा के रमेश नगर की गली नंबर 1 में एक व्यक्ति की तरफ से 5 साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की गई। आसपास के लोगों ने आरोपी की रंगे हाथ पकड़ा लिया। रमेश नगर निवासी रोहित वर्मा ने बताया कि वह सोमवार शाम 7.30 बजे के करीब घर से बाहर टहलने के लिए निकले तो देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी गली की बच्ची को उठाने लगा था तो रोहित ने उसे पूछा कि तो बच्ची को क्यों उठाया है तो आरोपी ने भागने की कोशिश की तो मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ा। बच्ची का पिता विदेश में रहता है और बच्ची अपनी मां और दादा-दादी के साथ रहती है।

फिर मोहल्ले निवासियों ने पी.सी.आर. को सूचित किया। मौके पर पहुंची पी.सी.आर. टीम ने उसे हिरासत में लिया। इस संबंध पी.सी.आर. मुलाजिम ए.एस.आई. कमल कुमार ने कहा कि आरोपी को थाना टिब्बा में ले जाया गया है। थाना टिब्बा के एस.एच.ओ. अमरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला लग रहा है। परिवार के बयानों पर सखत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की संघीनता से जांच कर रही है, जो भी सामने आएगा, पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी।

ये भी पढ़ें- Shankh Vastu Tips: घर में शंख रखने से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति, जानिए वास्तु शास्त्र में महत्व

Exit mobile version