Site icon Dainik Savera Times

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास ईसाई धर्म का प्रचार करते हुए पुलिसकर्मी का लोगों ने किया विरोध

अमृतसर: सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के रास्ते में एक पुलिसकर्मी द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार करने पर सिख संगठनों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इस सम्बन्ध में सिख यूथ फेडरेशन जत्था भिंडरावाला के मुख्य सेवादार भाई रणजीत सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी को ड्यूटी से बर्खास्त किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी के खिलाफ धारा 295 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। भाई रणजीत सिंह ने कहा कि अगर पुलिस अधिकारी ईसाई धर्म का प्रचार करते दिखे तो युवा फैसला करेंगे।

 

 

 

Exit mobile version