Site icon Dainik Savera Times

बुजुर्ग महिला का पर्स छीनने वाले आरोपियों को लोगों ने किया काबू, किया पुलिस के हवाले

गुरदासपुर: धारीवाल शहर में मिशन अस्पताल रोड पर जा रही एक बुजुर्ग महिला का मोटरसाइकिल सवार नौजवानों ने पर्स छीनकर भागने की कोशिश की। पर्स छीनने के प्रयास में उन्होंने वृद्धा को टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गयी। जब बदमाश मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने की कोशिश करने लगे तो वहीं मौके पर कुछ राहगीरों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस लुटेरे को थाने ले गई है और आगे की जांच चल रही है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके लड़के ने उन्हें अस्पताल के बाहर छोड़ अपनी पत्नी को लेने गया था। इसी दौरान झपटमार आए और पर्श छीन कर ले गए। लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। महिला ने बताया कि उसकी बहु की आज डिलीवरी होनी है और पर्स में डॉक्टर को देने के लिए पैसे रखे हुए थे। उन्होंने मांग की कि इस रोड पर लूटपाट की काफी घटनाएं हो रही हैं, इसलिए इस तरफ पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं।

Exit mobile version