Site icon Dainik Savera Times

आम आदमी क्लीनिक: पंजाब की सेहत का भरोसा बने ‘जनता के अपने अस्पताल’

Aam Aadmi Clinic

Aam Aadmi Clinic

पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू की गई आम आदमी क्लीनिक योजना ने पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं को जन-आंदोलन का रूप दे दिया है। ये क्लीनिक अब जनता के लिए भरोसे और राहत के केंद्र बन चुके हैं।

अक्टूबर 2025 तक राज्य में कुल 881 आम आदमी क्लीनिक कार्यरत हैं, जिनमें 530 ग्रामीण और 312 शहरी क्षेत्रों में हैं। अब तक 2.20 करोड़ से अधिक लोगों का इलाज इन क्लीनिकों में हुआ है, जबकि 80 लाख से ज्यादा टेस्ट मुफ्त किए गए हैं।इससे आम जनता को लगभग 1050 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

हर क्लीनिक में 80 तरह की दवाएं और 38 प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट निशुल्क उपलब्ध हैं। औसतन 70–80 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए यहां आते हैं। अब येक्लीनिक गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सेवाएं और एंटी-रेबीज इंजेक्शन जैसी सुविधाएं भी प्रदान कर रहे हैं। सरकार ने दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सीएमओ और एसएमओ को स्थानीय स्तर पर खरीद के अधिकार दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज देने की दिशा में कार्य जारी है। आज ये क्लीनिक केवल चिकित्सा केंद्र नहीं, बल्कि उस नयी सोच का प्रतीक हैं जिसमें इलाज, दवा और सम्मान  सब कुछ मुफ्त और सब के लिए है।

Exit mobile version