Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

करतारपुर में घरेलू गैस सिलैंडर न मिलने से लोगों ने गैस एजैंसी के गोदाम के बाहर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

January 21, 2024

करतारपुर में घरेलू गैस सिलैंडर न मिलने से लोगों ने गैस एजैंसी के गोदाम के बाहर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

करतारपुर: करतारपुर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही गैस सिलैंडर की सप्लाई की कमी के कारण आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है पिछले कई ह़फ्तों से करतारपुर और आस पास के इलाकों में घरेलू गैस सिलैंडर की सप्लाई नाम-मात्र ही रह गई है, जिसके चलते शहरवासी सिलैंडर के लिए कड़कती ठंड में घंटों लाइन में लगे रहते है, शनिवार को उपभोक्ता जब गैस सिलैंडर लेने के लिए पहुंचे तो उनको बताया गया कि आज गाड़ी नहीं आई है तो लोगों ने किशनगढ़ रोड पर स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया व सड़क पर सिलैंडर रखकर जाम लगा दिया ।

लोगों ने बताया की घरों में सिलेंडरों की सप्लाई नहीं हो रही है और बिना गैस सिलैंडर के घर वापस लौटना पड रहा है जो गैस सिलेंडर वाले हैं वह करतारपुर में लगी रेहड़ीयो, हलवाई की दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई कर रहे हैं और आम जनता को घरेलू गैस सिलैंडर नहीं मिल रहा, गैस एजैंसी वाले लोगों को मूर्ख बनाकर घरेलू गैस सिलैंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि हमको कड़क ठंड में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है इस समस्या के बारे में जब भारत गैस एजैंसी के कर्मचारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने यह बताया कि यातायात साधनों की हड़ताल के कारण यह मुश्किल पैदा हो रही है, इसके अलावा कोई भी और परेशानी नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें