Site icon Dainik Savera Times

पंजाब को अग्रणी राज्य बनाने के लिए ‘कार्य की राजनीति’ का समर्थन करें लोग : CM MANN

जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए पंजाब वासियों को कार्य की राजनीति का डटकर समर्थन करने का न्यौता दिया। रविवार को यहां सरकार- व्यापार मिलनी के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब का सर्वांगीण विकास करके राज्य के चेहरा बदलने के लिए अथक मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि वह आरोपबाजी करने की बजाय कार्य की राजनीति कर रहे हैं, जिससे राज्य का विकास करने के साथ-साथ लोगों की भलाई की जा सके। मान ने कहा कि ऐसा बहुत पहले हो जाना चाहिए था, जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सकता। मुख्यमंत्री ने लोक कल्याण और विकास के एजैंडे को राष्ट्रीय केंद्र के स्तर पर ले जाने के लिए आप के हाथ मजबूत करने के लिए लोगों से भरपूर समर्थन और सहयोग की मांग की।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बिंदु बनाने का सेहरा अरविंद केजरीवाल को जाता है। मान ने कहा कि पंजाब के लोगों को आगामी लोक सभा चुनाव में आप का समर्थन करना चाहिए, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर इसकी मजबूती को सुनिश्चित बनाया जा सके, जिससे वह पंजाब के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरहदी क्षेत्र के निवासी ही असली देश-भक्त हैं क्योंकि वह हर तरह से देश की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई पिछड़ा इलाका नहीं है बल्कि यह राज्य का पहला इलाका है जो देश के दुश्मनों का डटकर मुकाबला करता है। मान ने कहा कि जब इस कस्बे में आतंकवादी हमला हुआ था तो उस समय पर वह संसद मैंबर थे और उन्होंने भारत सरकार द्वारा पैरा-मिलिटरी फोर्स के लिए 7.5 करोड़ रुपए की मांग करने के कदम का जोरदार विरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को यह रकम उनके एम.पी.एल.ए.डी. फंड में से काटने के लिए कहा था जिसके बाद केंद्र सरकार ने अपना यह फैसला वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि फौज को किराए पर ऐसे राज्य में भेजा जा रहा है, जो देश में सबसे अधिक सैनिक पैदा करता है। मुख्यमंत्री ने राज्य को बर्बाद करने के लिए विरोधी पक्ष के नेताओं सुखबीर बादल, प्रताप बाजवा, बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिद्धू की सख्त आलोचना की।

शिरोमणि अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्र पर व्यंग्य कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल की इस ड्रामेबाजी का असली नाम परिवार बचाओ यात्र है। लोक सभा मैंबर सनी देओल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘फिल्मों में तो बॉलीवुड अदाकार सरहद पार कर धरती से हैंड पंप उखाड़ लेते हैं परन्तु संसद मैंबर के तौर पर उनकी कारगुजारी बहुत निराशाजनक रही है क्योंकि वह अपने हलके में लोगों को साफ पानी मुहैया करवाने के लिए हैंड पंप भी नहीं लगा सके।’

Exit mobile version