पंजाबः अमृतसर में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशान लोगों ने रविवार को मोहकमपुरा चौक के पास सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हल्का पूर्वी से कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी अपने बेटे वंश बसी ओर पार्षद छिंदर बिड़लान के साथ लोगों के साथ धरने पर बैठे है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की विधायक जीवनजोत कौर ने पास से गुजरने के बावजूद उनकी समस्याओं को सुनना उचित नहीं समझा।
1प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई इलाकों में शनिवार रात से ही बिजली गुल है और सुबह से आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। रसूलपुर कल्लर, कृष्णा नगर और मोहकमपुरा चौक सहित कई क्षेत्रों में बिजली न होने से हालात गंभीर हो गए हैं। भीषण गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है।
स्थानीय लोगों साहिल, प्रिंस, गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्हें मजबूरी में सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बिजली बहाल नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र के विधायक से बिजली व्यवस्था की जांच कराने और तत्काल समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठ गए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक लोग यहां बैठे रहेंगे, मैं भी उनके साथ बैठा रहूंगा। हम जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता की परेशानियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इलाके के पार्षद छिंदर बिड़लान भी लोगों के साथ धरने पर बैठे हैं, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ लोगों से वोट लेना जानती है लेकिन लोगों का हाल नहीं जानती।
प्रदर्शन के कारण इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की अपनी मांग दोहराई, वहीं मौके पर पहुंचने एस एच ओ ने प्रदर्शन करने वालों को हटाने के कोशिश की ओर कहा कि जल्द ही बिजली आ जाएगी लेकिन लोगों ने साफ कहा कि जब तक नई आएगी वो यही बैठे हैं, अभी तक धरना जारी है
मेष: दिन शुभ रहेगा...