पटियाला: पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला कैंपस में कुछ दिन पहले एक बच्चे को घर में दाखिल होकर आवारा कुत्ताें ने काट लिया था, जिसको लेकर पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में रहते अध्यापकों द्वारा इसकी शिकायत पंजाबी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और वाइस चांसलर डा. जगदीप सिंह से की। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्ताें के कारण पहले भी कई बार हादसे कैंपस में हो चुके हैं, जिस कारण बच्चों को यहां पर पढ़ाई करने के लिए आते समय डर लगता है, वहीं कैंपस के बाहर बच्चे खेलते रहते हैं। इस बात को लेकर भी बच्चों के परिजनों में डर का माहौल है। उनका कहना है कि सुबह वह अपनी ड्यूटी पर चले जाते हैं और बच्चे घर में अकेले होते हैं, इन आवरा कुत्ताें के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि अगर वह उसमें घर पर न होते तो बच्चे के साथ कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। इसकी शिकायत की जाने के बाद जब कोई भी परिणाम सामने नहीं आए तो पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में रहने वाले सभी बच्चों और अध्यापकों ने कैंडल मार्च निकाला और कबीर को इंसाफ दिलाने की मांग रखी गई। उन्होंने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक 50 लोगों को आवारा कुत्ताें ने नोच खाया और इनका इलाज यूनिवर्सिटी कैंपस में ही किया गया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में कोई भी आवारा कुत्ता दाखिल न हो, इसके साथ कोई भी अपने घर में पशु न रखे। इस संबंध में डा. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इनको रोकने के लिए अगर कोई प्रबंध न किया गया तो आने वाले समय में संघर्ष तेज किया जाएगा।

