Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

भीषण गर्मी से लाेगाें काे मिलेगी राहत, 18 जिलों में आज बारिश और तेज हवाएं चलने का Orange Alert जारी

June 5, 2024

भीषण गर्मी से लाेगाें काे मिलेगी राहत, 18 जिलों में आज बारिश और तेज हवाएं चलने का Orange Alert जारी

अमृतसर: पंजाब में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिन पंजाब में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलने की संभावना है।मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार पंजाब के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के अनुसार पंजाब में 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

इसका असर पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मलेरकोटला और बरनाला पर पड़ेगा। वहीं, अन्य पांच जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में लगातार गिरावट

पंजाब में 2 जून से नौतपा का असर कम हो गया है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। जिसके चलते हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, लेकिन वे भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश की सूचना है। मंगलवार शाम की बात करें तो पंजाब के औसत तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, अधिकतम तापमान 46 डिग्री से नीचे आ गया है और फरीदकोट में 45.8 डिग्री दर्ज किया गया।

जानिए पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर- कल शाम अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आज का अधिकतम तापमान गिरकर 41 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश के आसार हैं।

जालंधर- मंगलवार शाम शहर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश के आसार हैं। जिसके बाद आज का अधिकतम तापमान गिरकर 40 डिग्री पर आ सकता है।

लुधियाना- कल का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। आज यह तापमान 41 डिग्री पर पहुंच सकता है।

पटियाला- मंगलवार शाम तक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया था। आज यह तापमान 41 डिग्री पर पहुंच सकता है।

मोहाली- कल का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया था। अनुमान है कि आज तापमान गिरकर 40 डिग्री पर आ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें