Site icon Dainik Savera Times

जत्थेदार जी से निवेदन, दायमा को मिले सख्त से सख्त सज़ा : RP Singh

बीजेपी के प्रवक्ता आरपी सिंह ने पूर्व विधायक संदीप दायमा के लिए सख्त से सख्त सज़ा की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि चुनावी सभा में गुरुद्वारे साहिब को लेकर अमर्यादित शब्द बोलने वाले पूर्व विधायक संदीप दायमा ने अलवर के गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर श्री गुरु ग्रंथसाहिब के आगे नतमस्तक हो कर लिखित में माफी मांगी, अलवर की संगत ने वीडियो जारी कर कहा कि वह उस माफ़ीनामे को जत्थेदार
@AkalTakhtSahib जी को उचित कार्यवाही के लिए भेज रहे है, मेरा जत्थेदार जी से निवेदन है कि दायमा पर सख्त से सख्त सज़ा लगाए ताकि अगली बार कोई और फिर से ऐसी गलती करने की सोचे भी नहीँ। @SGPCAmritsar @Sandeepdayma07

Exit mobile version