सुल्तानपुर/कपूरथला: फगवाड़ा के पलाही रोड पर एक लड़की बेहोशी की हालत में मिली। उसके गले और हाथ पर कट के निशान थे।
मिले सुसाइड नोट में लड़की ने अपनी मौत के लिए एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। लड़की ने सुसाइड नोट में उस लड़के और उसके परिवार का पता भी लिखा है। सुसाइड नोट के मुताबिक लड़की ने लड़के के परिवार और खुद को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक लड़की ने कैंची से आत्महत्या करने की कोशिश की। लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए आसपास के लोगों ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक लड़की के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिस पर लड़की का नाम लक्ष्मी लिखा हुआ है और कुछ लोगों के नाम के साथ आत्महत्या का कारण भी लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई थी कि वह कहां रहती है।
फगवाड़ा पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का असर, HSBC में 20,000 तक नौकरियों पर खतरा