अमृतसर: पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आगामी चार दिसंबर से अमृतसर में आयोजित होने वाले 19 वें पंजाब इंटनैशनल ट्रेड एक्सपो में शामिल होने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्नी सावित्नी ठाकुर से मुलाकात करके निमंत्नण दिया है। पीएचडीसीसीआई की क्षेत्नीय फैशन टैक्स टेक फोरम की चेयर हिमानी अरोड़ा ने केंद्रीय राज्य मंत्नी के साथ दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।हिमानी अरोड़ा ने चैंबर द्वारा पिछले 18 वर्षों से आयोजित किए जा रहे पाईटैक्स के बारे में जानकरी देते हुए 19 वें संस्करण के दौरान आयोजित होने वाले इंपावरिंग हर रूटस, एडवांसिंग वूमैन एंड ट्राईबल कम्यूनिटी, विषय पर आयोजित होने वाले सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
इस मुलाकात के दौरान हिमानी अरोड़ा ने केंद्रीय राज्य मंत्नी ठाकुर को बताया कि चैंबर द्वारा महिला उद्यमियों के लिए शी-फोरम का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से महिला उद्यमी आगे महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। हिमानी ने बताया कि पाईटैक्स में लगने वाले 550 स्टाल में से सौ से अधिक स्टाल महिला कारोबारियों द्वारा लगाए जाते हैं। इस बार भी 19 वें पाईटैक्स में महिला उद्यमियों की संख्या पहले के मुकाबले अधिक होने की संभावना है। केंद्रीय राज्य मंत्नी सावित्नी ठाकुर ने पाईटैक्स की सफलता तथा पीएचडी चैंबर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह जल्द ही इस बारे में अपनी उपिस्थति स्पष्ट करेंगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...