Site icon Dainik Savera Times

फिल्लौर में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलटा वेरका दूध से भरा कैंटर, चालक बाल-बाल बचा

जालंधर: फिल्लौर में जीटी रोड पर वेरका दूध से भरा कैंटर सड़क पर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार दूध से लद्दा कैंटर जीटी रोड पर बने कट के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गया। बताया जा रहा हैकि बाइक को बचाने के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना में दूध सड़क पर बिखर गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। गनीमत यह रही कि हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई। घटना के कारण रोड बाधित हो गई और जाम लग गया। मौके पर पहुंची एसएसएफ की टीम ने हाइड्रा की मदद से कैंटर को सीधा कर यातायात को बहाल करवाया।

फिल्लौर थाने से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर से दूध से भरा कैंटर फिल्लौर जीटी रोड वेरका के सामने बाइक को बचाने के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसएफ सरबजीत सिंह ने बताया कि हादसे में चालक का बचाव रहा। इस घटना में सड़क पर दूध बिखरने से चालक का काफी नुकसान हुआ है।

वहीं सरबजीत सिंह ने ड्राइवर से घटना के बारे में पूछा तो ड्राइवर ने बताया कि कट से नीचे उतरते समय सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में वह अंधेरे और कोहरे के कारण डिवाइडर को नहीं देख सका, जिसके कारण उसका कैंटर सड़क पर पलट गया।

इसके बाद एसएसएफ की टीम ने मौके पर सेफ्टी कोन लगाकर सुरक्षा के इंतजाम किए और हाइड्रा मशीन की मदद से कैंटर को सीधा कर सड़क से दूर किया गया। इसके बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू हो सका।

Exit mobile version