Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

66वीं तीर्थ यात्रा बस रवाना, श्रद्धालु करेंगे तीन धार्मिक स्थलों के दर्शन

October 8, 2026

66वीं तीर्थ यात्रा बस रवाना, श्रद्धालु करेंगे तीन धार्मिक स्थलों के दर्शन

अमृतसर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांव मलिकपुर से 66वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस के जरिए श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और श्री नैना देवी धाम के दर्शन करेंगे। सरकार के अनुसार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए परिवहन, ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं नि:शुल्क की जा रही हैं।

इस बस के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और श्री नैना देवी धाम के दर्शन करवाए जाएंगे। श्रद्धालुओं को रवाना करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत प्रदेशवासियों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के नि:शुल्क दर्शन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने तीर्थ यात्रा शुरू करके बुजुर्गों की तीर्थ स्थलों के दर्शन करने की मनोकामना पूरी की है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क है। यात्रियों को धार्मिक स्थलों तक ले जाने और वापस लाने के अलावा यात्रा के दौरान रहने-सहने सहित सभी आवश्यक प्रबंध भी राज्य सरकार द्वारा किए जाते हैं, ताकि हर वर्ग के लोग बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेशभर में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं और प्रतिदिन विभिन्न विधानसभा हलकों से तीर्थ यात्रा की बसें रवाना हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा हलका जंडियाला गुरु में आज 66वीं तीर्थ यात्रा बस रवाना की गई है। तीर्थ यात्रा करने वाले बुजुर्गों द्वारा भी इस पहल की सराहना की जा रही है। उनका कहना है कि पंजाब सरकार ने उन्हें तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाकर ‘श्रवण पुत्र’ की भूमिका निभाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें