Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदकोट में 17 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप, 100 वेलनेस एडवाइजर पदों पर होगी भर्ती

September 15, 2026

फरीदकोट में 17 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप, 100 वेलनेस एडवाइजर पदों पर होगी भर्ती

फरीदकोट: पंजाब सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयासों के तहत जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो फरीदकोट द्वारा 17 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट के दिशा-निर्देशों के तहत लगाया जाएगा।

जिला रोजगार जनरेशन, स्किल डेवलपमेंट एवं ट्रेनिंग अधिकारी गुरतेज सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, ग्रैंड विला (ढींगरा पैलेस/पुराना संधू पैलेस) के पास, तलवंडी बाईपास स्थित रेड क्रॉस ओल्ड एज होम, फरीदकोट की पहली मंजिल पर आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि कैंप में अज्याल हर्बल, फरीदकोट की ओर से वेलनेस एडवाइजर के 100 पदों के लिए उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास युवतियां पात्र होंगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवार इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को 8 हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक वेतन के साथ कमीशन दिया जाएगा। नौकरी का कार्यक्षेत्र फरीदकोट और फिरोजपुर रहेगा। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अपडेटेड रिज्यूमे साथ लेकर पहुंचें।

जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से इस रोजगार अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार किसी भी कार्यदिवस में जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, तलवंडी रोड, पुराने संधू पैलेस के पास, रेड क्रॉस भवन, फरीदकोट की पहली मंजिल पर पहुंचकर पंजाब सरकार के रोजगार पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 99883-50193 पर संपर्क किया जा सकता है।

📍 Location: Faridkot (Faridkot)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें