Site icon Dainik Savera Times

ग्लैम्मोएन मिसेज इंडिया बनी प्लस साइज की दीप्ति ऋषि, तस्वीरें हुई वायरल

चंडीगढ़: कॉरपोरेट वर्ल्ड की प्लस साइज की दीप्ति ऋषि ने दुबई के बही अजमान महल में आयोजित ग्लैम्मोएन इंडिया ब्यूटी पेजेंट सीजन आठ में ग्लैम्मोएन मिसेज इंडिया, बेस्ट नेशनल ड्रेस और मिसेज पॉपुलर का खिताब जीत लिया। देश-विदेश की मशहूर हस्तियों ने उन्हें ताज पहनाया।

प्लस साइज फिगर ग्रुप में दीप्ति ऋषि ने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ सौम्य व्यवहार से जजों को प्रभावित कर खिताब जीता। इंडिया ब्यूटी पेजेंट दुबई के अजमान पैलेस में हुआ। मान दुआ के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में देश की जानी-मानी महिलाओं ने अपनी खूबसूरती और ग्लैमर से सभी को प्रभावित किया।

दीप्ति ऋषि ने कहा कि किसी भी बयूटी पेजेंट को जीतने के लिए सिर्फ खूबसूरती अकेला मापदंड नहीं है बल्कि आत्मविश्वास और खूबसूरती व इंटेलिजेंस का संगम आपको औरों से अलग करता है। दीप्ति ने कहा कि असल वूमेन एंपावरमेंट तब है। जब महिला बिना किसी झिझक फील्ड में आकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करे व अपनी फैमिली के लिए स्पोर्ट बने व साथी महिलाओं के लिए आदर्श जूरी में रिजवान साजन, लारा बेना, लारा तिब्बत आदि शामिल थे।

अपने-अपने क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों प्रतीक सूरी, समायरा वालानी और शिवांगी पांडे ने विजेताओं के चयन में मदद की। इस भव्य कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी कैटवॉक से सभी को प्रभावित किया। गौरतलब है कि ट्राइसिटी की दीप्ति ऋषि मल्टी नेशनल कम्पनी एस्केलन में ह्यूमन रिसोर्स लीडर हैं।

Exit mobile version