Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान की 24वीं किस्त

October 30, 2026

किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान की 24वीं किस्त

PM-KISAN 24th Installment Released to Farmers : मोगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने पर भाजपा जिला मोगा अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने किसानों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।

उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों की आर्थिक सहायता और उनके सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। आज जारी की गई 24वीं किस्त के तहत प्रत्येक पात्र किसान लाभार्थी के खाते में 2,000 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है।

इस अवसर पर देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसानों को बिना किसी बिचौलिए के सीधे आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे उन्हें खेतीबाड़ी से जुड़ी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। यह सहायता किसान परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी खुशहाली के बिना देश की प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने समस्त पात्र किसान परिवारों को 24वीं किस्त जारी होने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि किसानों के कल्याण, कृषि के आधुनिकीकरण और उनकी आय में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार द्वारा ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें