अमृतसर: पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने आज पंजाब पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा रखने और हलवारा टर्मिनल का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि जालंधर, लुधियाना और होशियारपुर को विकास का लक्ष्य बनाने के लिए तैयार की गई परियोजना में अमृतसर को भी शामिल किया जाना चाहिए।
ठेकेदार ने कहा कि गुरुनगरी में स्थित श्री दरबार साहिब, श्री दुग्र्याणा मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, जिनकी सुविधा के लिए और अधिक विकास परियोजनाओं की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरजिंदर सिंह ठेकेदार के विचारों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार अमृतसर की प्रगति के लिए प्रमुख विकास परियोजनाएं उपलब्ध कराएगी।

