Site icon Dainik Savera Times

पंजाबी गायक पर बढ़ी कानूनी कार्रवाई, पुलिस ने जोड़ी दुष्कर्म की धाराएं

चंडीगढ़: पंजाबी गायक हसन मानक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जांच के दौरान दर्ज किए गए बयानों में दुष्कर्म से जुड़े आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। इससे पहले भी पुलिस उन्हें 13 नवंबर को हिरासत में ले चुकी है।

NRI महिला की शिकायत से मामला शुरू

यह मामला एक एनआरआई महिला की शिकायत पर आधारित है, जिसके अनुसार हसन मानक ने कथित रूप से अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर ली। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि गायक ने उसके निजी सामान और गहनों को बेच दिया। शिकायत के आधार पर 30 मई 2025 को मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान हुआ नया खुलासा

पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच के दौरान नई जानकारी सामने आई, जिसके बाद दुष्कर्म से संबंधित धाराएं भी केस में शामिल कर दी गईं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।

Exit mobile version