Site icon Dainik Savera Times

गोइंदवाल जेल मामले के बाद पुलिस अलर्ट, लुधियाना सेंट्रल जेल में चेकिंग के दौरान 13 मोबाइल बरामद

लुधियाना (हिम्मत सिंह): गोइंदवाल जेल में बदमाशों की मुठभेड़ के बाद जेलों में लगातार चेकिंग की जा रही है। वहीं लुधियाना सेंट्रल जेल में चेकिंग के दौरान 13 मोबाइल लावारिस हालत में बरामद हुए। जिस पर जेल प्रशासन ने 10 में से 7 अज्ञात और 3 हवालातियों के खिलाफ थाना डिवीजन में मामला दर्ज किया।

Exit mobile version