Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर टिक्कियां वाला चौक तक अवैध कब्जे पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन ने हटाए

November 18, 2025

भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर टिक्कियां वाला चौक तक अवैध कब्जे पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन ने हटाए

जालंधर: महानगर में विकराल होती जा रही ट्रैफिक व्यवस्था के चलते भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर रैनक बाजार, टिक्कियां वाला चौक में कब्जे जमाए बैठे दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से कड़ा एक्शन लेते हुए न केवल कब्जे हटाए गए बल्कि उनका सामान भी जब्त किया गया। वहीं थाना प्रभारी ने दुकानदारों को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा कब्जे किए तो नोटिस जारी करते हुए कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं दैनिक सवेरा की तरफ से संडे मार्कीट के दौरान अवैध कब्जों को लेकर सोमवार के एडिशन में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन की तरफ से इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सोमवार शाम संयुक्त अभियान चलाया गया। हालांकि इंस्पैक्टर अनु पल्याल ने रविवार को भी फड़ियां लगाने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी थी, कुछ लोगों के सामान को भी जब्त किया था मगर इसके बावजूद यह दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उनके द्वारा सड़क पर 10-10 फीट तक रैनक बाजार में कब्जे कर रखे हैं जिससे बाजार में से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है और भीड़ इस कदर बढ़ जाती है कि लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। वहीं इंस्पैक्टर अनु पल्याल के नेतृत्व में आज शाम नगर निगम की टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर टिक्कियां वाला चौक तक अवैध कब्जे हटाने का बीड़ा उठाया।

पुलिस प्रशासन और नगर निगम की गाड़ियां देखकर दुकानदारों में खलबली मच गई और डमी एवं अन्य सामान उठाना शुरू कर दिया। वहीं कुछ दुकानदार अपना सामान पुलिस और नगर निगम टीम के आने से पहले नहीं उठा पाए तो टीम की तरफ से उन पर एक्शन लेते हुए उनका सामान गाड़ी में रख दिया गया। वहीं पूरे बाजार के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के बाहर जमाए कब्जों को हटाने लगे और देखते ही देखते पूरे बाजार में पुलिस कार्रवाई की सूचना फैल गई। इसी दौरान इंस्पैक्टर अनु पल्याल एक दुकानदार को कब्जे हटाने के लिए बोला मगर वह आगे से उन्हें आरगुमैंट करने लगा तो उन्होंने अपने मोबाइल में से फोटो निकाल कर दुकानदार को जमकर लताड़ लगाई और उसे सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि कल से दुकान के बाहर कब्जा किया तो नोटिस जारी किया जाएगा और उसके बाद कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

वहीं पुलिस का दस्ता रैनक बाजार के टिक्कियां वाला चौक में पहुंचा तो वहां उनकी तरफ से किए गए कब्जे को नगर निगम टीम की तरफ से उठाया गया और उनके सामान को भी नगर निगम की तरफ से जब्त कर लिया गया। ऐसे में उन्हें सख्त लहजे में चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा कब्जा जमाया तो नोटिस के साथ-साथ पर्चा भी दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : जालंधर अस्पताल फायरिंग मामले में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ACP परमिंदर सिंह और SHO रविंदर कुमार सस्पेंड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें