Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस वं नगर निगम टीम ने जस्सियां रोड रेलवे लाइनों के पास बनी 50 झुग्गियां गिराई

July 28, 2025

पुलिस वं नगर निगम टीम ने जस्सियां रोड रेलवे लाइनों के पास बनी 50 झुग्गियां गिराई

लुधियाना: जस्सियां रोड रेलवे लाइनों के पास बनी झुग्गियों पर चारों जोन (ए, बी, सी और डी) की टीम ने सुबह तड़के कार्रवाई की। पुलिस और निगम की टीम ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए 50 के करीब झुग्गियों गिराया। जानकारी के मुताबिक करीब 48 कनाल 5 मरले के करीब जगह पर पिछले लंबे समय से झुग्गी-झोपड़ी वालों द्वारा कब्जा किया हुआ था। बतां दे कि गत दिनों पहले भी तहबजारी की टीम झुग्गी-झोपड़ी वालों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी, परंतु मौके पर पहुंचे सरपंच जुगराज संधू व पूर्व पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी ने इस जगह को पंचायती जमीन बताकर टीम को वापस भेज दिया था। वहीं विधायक मदन लाल बग्गा ने बताया था कि यहां पर ड्रेनेज बनाई जाएगी ताकि पुल के नीचे जमा होने वाले पानी से जनता को निजात मिल सके।

वहीं पूर्व पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि निजी स्वार्थ के लिए गरीब लोगों पर कार्रवाई की गई है। यह जगह निगम क्षेत्र में नहीं आती क्योंकि यह जगह पंचायती है और लिखित में सर्वसमिति से यह प्रस्ताव भी पास किया हुआ है, जिसकी कापी भी उनके पास है। इसमें साफ तौर पर लिखा है कि इस जगह के गांव के विकास के लिए इस्तेमाल किया जाना है और यह पंचायती जमीन है। कार्रवाई से पहले न तो किसी को कोई नोटिस जारी किया गया और न ही खाली करने के लिए समय दिया गया। यहां तक कि सरपंच को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। तहबजारी इंस्पैक्टर विपन हांडा ने बताया कि निगम कमिश्नर की अगुवाई में तहबजारी की टीम ने कार्रवाई की और झुग्गी-झोपड़ी वालों की ओर से किए जगह पर अवैध कब्जों को हटाया गया।

ये भी पढ़े- Ludhiana ‘ਚ MSME ਤੇ ਟਰੇਡਰਸ ਹੋਏ ਇਕੱਠੇ, ਦੇਸ਼ ਦੀ GDP ‘ਚ 30 ਫੀਸਦੀ MSME ਦਾ ਹਿੱਸਾ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੇ ਮੌਕੇ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें