Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने 15 ग्राम हैरोइन एवं 5 लाख कैश सहित 2 आरोपी किए गिरफ्तार

सुजानपुर: सुजानपुर पुलिस द्वारां 15 ग्राम हैरोइन 5 लाख कैश सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सुजानपुर थाना के प्रभारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा माधोपुर में नाका लगाया हुआ था, कि वहीं जम्मू कश्मीर की तरफ से एक ईनोवा गाड़ी आई, जिसकी चेकिंग की गई तो उसमें दो लोग सवार थे, जिनके पास से 15 ग्राम हैरोइन तथा 5 लाख कैश बरामद किया गया है, उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस द्वारा सुजानपुर थाने में मामला दर्ज करके इनका कोर्ट से रिमांड लेकर आगे की तफ्तीश की जाएगी। आरोपियों की पहचान निवासी गुरजंट सिंह, सिमरनजीत सिंह निवासी फतेहबाद जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

Exit mobile version