Site icon Dainik Savera Times

पुलिस द्वारा 2 मामलों में 5.3 ग्राम हैरोइन व 35 प्रतिबंधित गोलियों सहित 2 लोग काबू

नवांशहर: जिला एसबीएस नगर पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में दो नशा तस्करों को काबू कर उनसे 5.03 ग्राम हेरोइन व 35 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। जिसमें थाना ओड़ पुलिस द्वारा 5.03 ग्राम हेरोइन व थाना पोजेवाल पुलिस द्वारा 35 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक-एक आरोपी को काबू किया गया है।

पहले मामले में थाना ओड़ में तैनात एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान शाम 6: 15 बजे के करीब गांव मीरपुर लक्खा की नहर के पुल पर एक युवक बैठा दिखाई दिया। युवक सामने पुलिस को देखकर घबरा गया व उसने अपने पहने हुए काले रंग के पजामे की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक का लिफाफा निकालकर झाड़ियों में फैंक दिया व खुद तेज रफ्तार से गांव की तरफ चलने लगा।
इससे पुलिस को युवक पर संदेह हुआ व उसे सहयोगी कर्मचारियों की सहायता से काबू कर फेंके गए लिफाफे की जांच की गई। जांच दौरान पुलिस को लिफाफे से 5.03 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। काबू किए गए युवक की पहचान गांव गढ़ी अजीत सिंह नगर निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र नछतर सिंह के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे मामले में थाना पोजेवाल में तैनात एएसआई जरनैल सिंह ने गश्त दौरान गांव भोलेवाल निवासी राम प्रकाश पुत्र तेलु राम को काबू कर उससे 35 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं।

ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

Exit mobile version