Dainik Savera Times

युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने 3 लोगों को किया काबू

रूपनगर: सीनियर कप्तान पुलिस रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव के दिशा-निदेशरें के अनुसार तथा उप पुलिस महानिरीक्षक रूपनगर रेंज रूपनगर हरचरण सिंह भुल्लर के नेतृत्व में रूपनगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध नशों विरूद्ध अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मुकदमों में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 14 कि.ग्रा. से अधिक भूक्की चूरा पोस्त, 502 ग्राम अफीम और 54 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया और विभिन्न चोरी के विभिन्न मामलों में वांछित चार लोगों किए 02 एसी, 15 एलईडी, 01 रेफ्रिजरेटर, 02 इन्वर्टर और 02 वॉशिंग मशीन, सोने के आभूषण का वजन लगभग 112 ग्राम 620 मिलीग्राम और लगभग 358 ग्राम 650 मिलीग्राम वजन के चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जिला में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और गश्त के माध्यम से मादक पदार्थ तस्करों और शरारती तत्वों की चैकिंग की। जिस दौरान थाना सदर रूपनगर द्वारा सुखविंदर सिंह पुत्र सरदारा सिंह निवासी गांव सरसा नंगल व लवप्रीत सिंह पुत्र राज कुमार निवासी गांव मकोड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 किलो से अधिक भूक्की चूरा पोस्त 502 ग्राम बरामद की गई व थाना सिटी रूपनगर की ओर से गूगा पुत्र जोगिंदर सिंह नजदीक होली फैमिली गांव हुसैनपुर को गिरफ्तार करके उसके पास से 54ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया व उनके खिलाफ एनडीपीसएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए।

उसने आगे बताया कि 23/24-06-2025 की मध्य रात्रि को इलैक्ट्रॉनिक्स शोरूम जी.एस. एंटरप्राइज गांव मजारा में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन श्री आनंदपुर साहिब में बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा नंबर 97 तिथि 24 जून 2025 को पुलिस स्टेशन श्री आनंदपुर साहिब और सीआईए स्टाफ रूपनगर की संयुक्त टीम द्वारा पंजीकृत खुफिया व तकनीकी माध्यमों से जांच करते हुए इस वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान करमवीर उर्फ बिल्ला पुत्र जसवंत सिंह और संग्राम पुत्र जसवंत सिंह गांव पिलकनी, थाना साहा, जिला अंबाला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई व उनके पास से चोरी किए गए 02 एसी, 15 एलईडी, 01 रेफ्रिजरेटर, 02 इनवर्टर और 02 वाशिंग मशीन जब्त की गईं, आगे की जांच जारी है।

इसके अलावा 23 जून 2025 को गांव अगमपुर में दिन के समय एक घर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। जिस पर बी.एन.एस. की धाराएं अधीन मुकदमा नंबर 96 दिनांक 23 जून 2025 थाना श्री आनंदपुर साहिब में दर्ज करके गुप्त विधि से मामला दर्ज किया गया तकनीकी रूप से जांच एमल में लाई गई। जांच के दौरान इस घटना के अपराधियों की पहचान व्यक्ति अमरीक सिंह पुत्र जोगिंदर राम और बलजीत सिंह पुत्र चेत राम, निवासी मनु नगर, बोदल रोड समराला थाना समराला जिला खन्ना को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण लगभग 112 ग्राम 620 मिलीग्राम और लगभग 358 ग्राम 650 मिलीग्राम वजन के चांदी के आभूषण बरामद किए गए। मामले की आगे की जांच जारी है, जिससे और खुलासे होने की उम्मीद है। एसएसपी रूपनगर ने बताया कि रूपनगर पुलिस नशा तस्करों और बदमाशों पर नकेल कस रही है।

ये भी पढ़ें : आशीष चंचलानी का बड़ा प्लान! ‘एकाकी’ से यूनिवर्स शुरू करने का दिया संकेत

Exit mobile version