Site icon Dainik Savera Times

फाजिल्का में अफीम की खेती कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,1200 अफीम के पौधे बरामद

फाजिल्का के गांव ढाणी बचन सिंह में पोस्त की खेती कर रहे एक किसान को पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया। एक हजार से ज्यादा तैयार पोस्त बरामद किया है। जानकारी ने अनुसार बताया जा रहा की जलालाबाद के सीमावर्ती गांव ढाणी बचन सिंह में पुलिस व बीएसएफ संयुक्त रूप से शाम को गश्त कर रही थी।

इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि तनी बचन सिंह में एक व्यक्ति ने अपने खेतों में अफीम के पौधे लगा रखे हैं। बाद में संयुक्त रूप से तलाशी ली गयी। बीएसएफ और सदर जलालाबाद पुलिस स्टेशन द्वारा लगभग 1200 अफीम के पौधे बरामद किए गए।इसके साथ ही इन पौधों का वजन 13 किलो 400 ग्राम बताया जा रहा है।

अफीम के पौधों के साथ गिरफ्तार हुए व्यक्ति ने अपना बयान देते समय बताया कि वह काफी समय से पोस्त खा रहा है जिसके कारण उसे इसकी लत लग गयी थी। लेकिन पोस्त काफी महंगा हो गया है और मिल भी नहीं रहा है। जिसके कारण उसने इन पौधों को लगाया गया था। इस मामले पर चौकी घुबाया प्रभारी का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि इस शख्स के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version