Site icon Dainik Savera Times

दीनानगर शुगर मिल के पास लगे नाके पर पुलिस ने एक युवक को 32 बौर के पिस्टल सहित किया गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए थाना दीनानगर के एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि नए साल की आमद को लेकर दीनानगर शुगर मिल पानियाड़ के पास एक हाईटेक नाका लगाया हुआ है।

जहां पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है कल शाम ग्रोटा मोड़ की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जिसे बिक्रम पाल उर्फ बिका पुत्र मलकीत सिंह वासी गांव सेठियाली चला रहा था। जब उसे रोककर उसकी तलाशी की गई तो तलाशी के दौरान उसने अपनी दब में एक 32 बौर का पिस्टल लगा रखा था।

जो बिल्कुल नाजायज था वही पुलिस ने पिस्टल मैगजीन और 4 जिंदा रौंद बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नौजवान से पूछताछ की जा रही है कि उसने यह पिस्टल कहां से लिया था और किस इरादे से लिया था।

Exit mobile version