Site icon Dainik Savera Times

पुलिस द्वारा 5 किलो चूरा-पोस्त सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

नवांशहर: थाना सदर नवांशहर पुलिस ने गश्त दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उससे पांच किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान गांव लंगड़ोया निवासी कपिल राम पुत्र महिंगा राम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर नवांशहर में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना सदर नवांशहर में तैनात एएसआई रशपाल राम ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गांव हियाला से नहर के रास्ते गांव करियाम की तरफ गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात 8:45 बजे के करीब सामने से एक व्यक्ति अपने हाथ में एक पीले रंग का थैला उठाए पैदल आता दिखाई दिया। सामने पुलिस को देखकर व्यक्ति सड़क किनारे कच्चे रास्ते की तरफ चला गया व थैला नीचे रख शौच के बहाने नीचे बैठ गया। जिससे पुलिस को व्यक्ति पर संदेह हुआ व नजदीक जाकर थैले की जांच की गई। जांच दौरान पुलिस को थैले से पांच किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट तहत विभिन्न चार मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: SRH vs LSG IPL 2026 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी

Exit mobile version