Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में राजस्थान के युवक को लूटने वाले दंपति सहित चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

February 14, 2024

लुधियाना में राजस्थान के युवक को लूटने वाले दंपति सहित चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुधियाना: राजस्थान के रहने वाले 23 वर्षीय युवक को तेजधार हथियारों के पर लूटने वाले दंपति समेत चार लोगों को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान बरोटा रोड, शिमलापुरी निवासी साहिल सूरी, उसकी पत्नी प्रिया, अब्दुल्लापुर बस्ती निवासी मुस्कान व क्वालिटी रोड निवासी दविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से राहगीरों से लूटे गए 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस हिरासत में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

उनसे और भी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने यह मामला डूंगरगढ़, राजस्थान निवासी ओमनाथ सिद्ध की शिकायत पर दर्ज किया है। ओमनाथ का कहना है कि घटना 30 जनवरी की है। वह तलवाड़ा से वापस जयपुर (राजस्थान) जा रहा था। जब वह बस स्टैंड के निकट रेलवे लाइनों के पास पहुंचा तो वहां पर 2 लड़कियां व 2 लड़के उसके पीछे आए। उन लोगों ने उसे पकड़ लिया और तेजधार हथियारों के बल पर उससे मोबाइल, घड़ी और पर्स छीन लिया। पर्स में 4-5 हजार रुपए, ए.टी.एम. कार्ड था। उसने इस बार में पुलिस को शिकायत दी। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें