Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कारोबारी से दो करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने आतंकी लंडा के छह परिजनों और उसके साथी को किया गिरफ्तार

June 16, 2024

कारोबारी से दो करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने आतंकी लंडा के छह परिजनों और उसके साथी को किया गिरफ्तार

जालंधर के सबसे पॉश इलाके मॉडल टाउन में एक कारोबारी से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने आतंकी लखबीर लंडा के छह परिजनों और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लखबीर सिंह की मां परमिंदर कौर, बहन जसपाल कौर, हवलदार जीजा रणजोत सिंह, उसके साथी यादविंदर की मां बलजीत कौर, पिता जयकार सिंह और बहन हुस्नप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। सभी की सिविल अस्पताल जालंधर में मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल फोन की जानकारी जब्त कर ली है। हालांकि पुलिस ने दो दिन का रिमांड मांगा था। लेकिन बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलों के आधार पर अदालत ने सिर्फ एक दिन का रिमांड दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें