Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में लूटपाट मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260811-WA0022.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260811-WA0020.mp4

जालंधरः थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस द्वारा लूटपाट और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुल 20 मामले दर्ज है।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि आज उनकी टीम द्वारा चलाए गए कासो ऑपरेशन के दौरान SI जय इंदर सिंह, मुख्य अधिकारी थाना बस्ती बाबा खेल की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और लेडिस पर्स और बाइक बरामद की गई। आरोपियों की पहचान मनीष कुमार उर्फ मनी पुत्र बलराम निवासी मोहल्ला बस्ती शेख और राहुल पुत्र राज कुमार निवासी मोचियां मोहल्ला बस्ती शेख जालंधर के रूप में हुई है। एसीपी ने बताया कि वहीं राहुल के कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मनीष पर 13 मामले दर्ज है, जबकि राहुल पर 7 मामले दर्ज है। आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर मुकदमा नंबर 120 दिनांक 09.08.2026 अंडर सेक्शन 304(2) 317(2) BNS के तहत प्रथम जांच अमल में लाई गई। वहीं राहुल को गिरफ्तार करके मुकदमा नंबर 119 दिनांक 09.08.2026 अंडर सेक्शन 21(B) NDPS एक्ट थाना बस्ती बाबा कमिश्नरेट जालंधर दर्ज रजिस्टर किया गया।

Exit mobile version