मालेरकोटला : जिला मालेरकोटला की पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में दो व्यक्तियों को अवैध आर्मज तथा नशीली गोलियों सहित गिरफतार करके विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि इन दोनों व्यक्तियों पर पहले भी कुल 9 मामले दर्ज हैं और एक व्यक्ति कत्ल मामले में पुलिस को वांछित था। जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह तथा एएसआई कुलवीर सिंह इंचार्ज चौंकी जोड़ेपुल थाना सदर अहमदगढ़ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांव रूड़की से मंनवी वाली सड़क पर अवैध असले सहित घूम रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया तथा कथित व्यक्ति की पहचान जसकरण सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव भैणी खुर्द थाना अमरगढ़ के तौर पर हुई है और पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह मालेरकोटला में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था और इस संबंधी जांच जारी है। पुलिस ने इस व्यक्ति से एक देसी कट्टा 315 बोर तथा एक पिस्टल 32 बोर और दो कारतूस जिंदा बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कथित जसकरण सिंह के खिलाफ 25/54/59 आर्मज एकट तहत मामला दर्ज किया है जबकि इस पर पहले भी थाना अमरगढ़ और थाना सिटी-1 मालेरकोटला में मामले दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मुख्य अफसर थाना अमरगढ़ ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में फरार चल रहे कथित दोषी योगेश पुत्र राजेश कुमार निवासी धक्का बस्ती जीवन नगर संगरूर को भी काबू किया है और पुलिस ने इसके कब्जे से एक स्विफट कार, एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस तथा 300 नशीली गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ दौरान सामने आया कि कथित व्यक्ति से बरामद की गई कार पर दोषी ने अपनी पहचान और अपराधिक गतिविधियों को छिपाने के लिए जाअली नंबर लगाया हुआ है।
यह भी सामने आया कि कथित दोषी थाना सिटी बुढ़लाड़ा जिला मानसा में एक कत्ल के मामले में वांछित है तथा इसके खिलाफ विभिन्न थानों में लगभग 7 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि कथित योगेश कुमार को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा तथा गहनता से पूछताछ दौरान कई अहम घटनाएं ट्रेस होने की संभावना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...