मोगा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजीतवाल पुलिस ने दो लोगों को कथित तौर पर नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 105 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।
थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव कोकरी कलां के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अलबख्श सिंह उर्फ निक्का पुत्र जसवीर सिंह निवासी कोकरी कलां और गगनदीप सिंह उर्फ निक्का पुत्र जगतार सिंह निवासी भिंडर कलां रोड, गांव तलवंडी मल्लियां के कब्जे से 105 नशीली गोलियां बरामद होने का पुलिस ने दावा किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना अजीतवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नशीली गोलियों की सप्लाई से जुड़े संभावित संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मोगा पुलिस की ओर से जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशीली गोलियों और अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी के मामलों में गिरफ्तारियां हुई हैं।
📍 Location: अजीतवाल

