Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने 530 ग्राम गांजा के साथ महिला को किया गिरफ्तार

हांसी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हांसी पुलिस के एएनसी स्टाफ टीम ने 530 ग्राम गांजा सहित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कि गई आरोपिया की पहचान वीना निवासी पाबड़ा हाल ऑटो मार्केट, हांसी के रुप मे हुई। आरोपिया के खिलाफ थाना शहर हांसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया। एएनसी स्टाफ में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बतलाया कि एएनसी स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि ऑटो मार्केट हांसी में एक महिला खुले में नशीला पदार्थ बेच रही है, एएनसी स्टाफ टीम ने रेड पार्टी तैयार कर तुरंत रेड कर मौके पर ्युटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार तहसीलदार बरवाला के सामने महिला कर्मचारी द्वारा महिला की तलाशी ली गई तो आरोपिया के कब्जे से 530 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिला आरोपी को गिरफ्तार कर महिला से बरामद 530 ग्राम गांजा को कब्जा पुलिस में लिया गया। अभियोग में जांच अभी जारी है।

Exit mobile version