Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉर्डर पार आने वाले नशा-हथियारों की रोक के लिए पुलिस-BSF की हुई मीटिंग

August 18, 2023

बॉर्डर पार आने वाले नशा-हथियारों की रोक के लिए पुलिस-BSF की हुई मीटिंग

जालंधर (पंकज): पंजाब के जालंधर में आज पंजाब पुलिस के तमाम बड़े अधिकारियों और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के अधिकारियों के बीच बॉर्डर पार से आने वाले ड्रोन के जरिए नशा-हथियारों की रोक के लिए मीटिंग की गई। वहीं उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर हाईटेक सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे, ताकि बॉर्डर से होने वाली गतिविधियों के बारे और ज्यादा जानकारी मिल सके। जिसके लिए पंजाब सरकार ने 20 करोड़ की राशि दी है। उन्होंने कहा कि इस साल 34 ड्रोन 735 किलो हीरोइन बरामद की गई है, वही 204 बड़े नशा तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। 38 के करीब बाकी नशा तस्करों की प्रॉपर्टी को सीजड करने की सिफारिश की गई है।

मीटिंग में बॉर्डर पार से आने वाले ड्रोन के जरिए नशा और हथियारों की रोक के लिए योजना बनाई गई और इस योजना के तहत पंजाब पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को जानकारी दी। पंजाब पुलिस के एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि पंजाब पुलिस बीएसएफ के साथ मिलकर बॉर्डर पर होने वाली गतिविधियों और ड्रोन के जरिए आने वाले नशे को रोकथाम के लिए मुस्तैदी दिखा रही है। वहीं कहा कि पंजाब सरकार ने 20 करोड़ रुपए की राशि दी है। जिसमें से 10 करोड रुपए इंस्ट्रासाक्चर और 10 करोड रुपए मोबिलिटी के लिए खर्च किए जाएंगे जिसमें हाईटेक सीसीटीवी कैमरे बॉर्डर पर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा पिछले 10 दिनों में 100 किलो हीरोइन पकड़ी है और बहुत सारे ड्रोन भी पकड़े गए हैं जिसमें पंजाब पुलिस अपनी पूरी तरह मुस्तैदी दिखाई हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें