Dainik Savera Times

श्री मुक्तसर साहिब में घने कोहरे के कारण पुलिस कर्मियों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

 

श्री मुक्तसर साहिब: कोटकपूरा के मुख्य मार्ग पर चड़ेवान गांव के पास घने कोहरे के कारण पुलिस कर्मियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी श्री मुक्तसर साहिब से ड्यूटी के लिए जालंधर जा रहे थे

और घने कोहरे के कारण पुलिस कर्मियों की बस सेवा कर्मियों के ट्रक से टकरा गई, जिससे पुलिस कर्मी घायल हो गए और घायल पुलिस कर्मियों को श्री मुक्तसर साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Exit mobile version