Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने जबरन वसूली करने वाली गैंग का भंडाफोड़ कर बर्खास्त पुलिस अधिकारी सहित 3 को किया गिरफ्तार

June 28, 2024

पुलिस ने जबरन वसूली करने वाली गैंग का भंडाफोड़ कर बर्खास्त पुलिस अधिकारी सहित 3 को किया गिरफ्तार

जालंधर: जालंधर देहात पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पैसे ऐंठने वाले सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। शाहकोट थाना पुलिस की टीम ने आरोपियों को शाहकोट इलाके से गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान राजा निवासी कपूरथला, दविंदर सिंह निवासी ढुड्डीवाल, कपूरथला और हरजिंदर सिंह निवासी टिब्बा थाना तलवंडी चौधरी कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक राजा पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर है। इस तरह के गलत कामों के कारण उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उसकी आखिरी पोस्टिंग कपूरथला में बतौर एसएचओ थी। भ्रष्टाचार के एक मामले में विभाग ने राजा को बर्खास्त कर दिया था। आरोपी खुद को सीआईए स्टाफ कपूरथला का कर्मचारी बताकर भोले-भाले लोगों से पैसे ऐंठने का काम करते थे। तीनों के खिलाफ पहले भी इसी तरह के तीन मामले दर्ज हैं। शिकायत पर पुलिस ने तीन को काबू किया

थाना शाहकोट के एसएचओ अमन सैनी ने बताया कि ट्रक यूनियन सैदपुर झिड़ी, शाहकोट निवासी नवनीत अरोड़ा उर्फ ​​नितिन ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

नितिन ने बताया कि बुधवार शाम को मैं किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान कार नंबर सीएच-01-एवाई-5234 में सवार होकर आए तीन आरोपियों ने मुझे रोक लिया और कहने लगे कि तुम गैर कानूनी कामों में संलिप्त हो, हमें सब पता है। हम सीआईए कपूरथला से आए हैं। हम तुम्हारे घर पर छापा मारने आए हैं।

तीनों ने पीड़ित को कार में बैठा लिया और उसे छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। जान बचाने के लिए नितिन ने जेब से चार हजार रुपये निकालकर आरोपियों को दे दिए। जब ​​आरोपी इससे भी खुश नहीं हुए तो पीड़ित ने घर से 8 हजार रुपये और लाकर आरोपी राजा को दे दिए।

पैसे लेने के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने पीड़ित को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें