Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

डेराबस्सी: मुबारिकपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों के नाम रोहित कुमार उर्फ ​​काका, दिलप्रीत उर्फ ​​गोलू, परविंदर सिंह, परविंदर सिंह और सचिन पाठक हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए हुए मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि इस सभी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कहा कि सभी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

Exit mobile version