Site icon Dainik Savera Times

पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश आधारित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

चंडीगढ़/अमृतसर/जालंधर: काऊंटर इंटैलीजैंस (सीआई) अमृतसर ने मध्य प्रदेश (एमपी) आधारित अवैध हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल के एक संचालक को 9 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर टारगेट किलिंग की योजना को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण सिंह के रूप में हुई है। बरामद किए गए पिस्तौलों में सात .32 बोर पिस्तौल और दो .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं, जिनके साथ मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये हथियार क्षेत्र में अंतर-गिरोह दुश्मनी के चलते टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए खरीदे गए थे। उन्होंने बताया कि जांच से यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मो के माध्यम से मध्य प्रदेश के अवैध हथियार सप्लायरों के संपर्क में था।

ये भी पढ़ें : Explainer: खामेनेई के ठिकाने पर 30 बंकर बस्टर बमों का हमला, जानें क्या होते हैं ये घातक हथियार

Exit mobile version