Site icon Dainik Savera Times

मैड संधू के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस; अब अरूप्रीत को मारने की मिली धमकी

अमृतसर : मेकअप आर्टिस्ट, फिल्मी कलाकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सफलता लगी है। पुलिस हत्या करने वालों और साजिश रचने वालों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर चुकी है। पुलिस हत्या करने वालों के काफी करीब पहुंच चुकी है किसी भी समय आरोपियों की गिरफ्तारी या एनकाऊंटर हो सकता है। इस बात का संकेत पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल द्वारा रविवार शाम को दोबारा से मौके का जायजा लेते हुए मीडिया से बात करते हुए दिया गया है।

पुलिस द्वारा जांच में पाया गया है के आरोपियों द्वारा पहले रंजीत एवेन्यू दशहरा ग्राउंड के नजदीक स्टार बक्स के बाहर इस हत्याकांड को अंजाम दिया जाना था। शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री अमृतसर में थे इसलिए रंजीत एवेन्यू में कड़े सुरक्षा प्रबंध थे। भारी पुलिस बल तैनात था। चारों तरफ नाकाबंदी की गई थी। जिस कारण हमलावर वहां पर अपने इरादे में कामयाब नहीं हो पाए। मैड संधू भी वहां पर मौजूद था। वहीं से अपनी बीएमडब्ल्यू गाड़ी में बैठकर लोहारका रोड पर पहुंचा। हमलावरों को उसके वहां पर पहुंचने की सूचना दी गई।

इसके बाद हमलावर वहां पर पहुंचे और हत्याकांड को अंजाम दिया। पहले शनिवार की रात को इस हत्याकांड की जिम्मेदारी विदेश से चल रहे गोल्डी ढिल्लों गैंग द्वारा ली गई थी। रविवार को दूसरे गैंग के गैंगस्टर लक्की जोहल स्पेन और मनी पन्नू द्वारा ली गई है। इस गैंग ने जिम्मेदारी लेते हुए साथ ही चेतावनी दी है कि अब उनका दूसरा निशाना अरूप्रीत है। इस धमकी के बाद अरूपप्रीत ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर दिया है। अपना नाम और आईडी बदल कर अर्शदीप सिंह कर दी है।

Exit mobile version