
मोगा: मोगा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान चार अलग-अलग स्थानों से कुल 107 ग्राम हेरोइन बरामद कर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना मेहना, थाना कोट ईसे खां, थाना बाघापुराना और थाना सिटी मोगा की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास नशीला पदार्थ कहां से पहुंचा और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।
थाना मेहना पुलिस चुगावां के पास गश्त के दौरान की। पुलिस ने सुखदीप सिंह उर्फ दीपी पुत्र बीरबल सिंह, निवासी गांव दाता, जिला मोगा, को काबू कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस संबंध में थाना मेहना में मुकदमा दर्ज किया गया।
दूसरी कार्रवाई थाना कोट ईसे खां पुलिस ने गांव मसीता के पास कासो ऑपरेशन के दौरान की। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गोबिंद सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी गांव दौलेवाला, को गिरफ्तार कर उसके पास से 52 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में थाना कोट ईसे खां में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसी तरह थाना बाघापुराना पुलिस ने गांव माहला खुर्द के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र जगराज सिंह, निवासी गांव फूलेवाला, को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना बाघापुराना में मुकदमा दर्ज किया गया।
एमएम चौथी कार्रवाई थाना सिटी मोगा पुलिस ने लोहारा लिंक रोड के पास की। गश्त के दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सुखमंदर सिंह, निवासी बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारे के पास, साधांवाली बस्ती, मोगा, को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में थाना सिटी मोगा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चारों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 तथा धारा 61/85 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मामलों की जांच जारी है और नशीले पदार्थों के स्रोत तथा संभावित सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगा।
📍 Location: मोगा