Site icon Dainik Savera Times

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, अंतर्राष्ट्रीय तस्कर समेत 3 गिरफ्तार

अमृतसर: पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर शिकंजा जा रहा है। बॉर्डर एरिया में पुलिस द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। घरिंडा में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी और थाना इंचार्ज श्री वेनिला के अनुसार उनकी पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधिकार पर नाकाबंदी की गई। इस नाकाबंदी के दौरान अंतर राष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपों की पहचान बलजीत सिंह निवासी गांव होशियार नगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 2 किलो 892 ग्राम हैरोइन और 2 लाख 50,000 रुपए की ड्रग्स मनी बरामद की गई है। थाना घरिंडा में केस दर्ज कर जांच जारी है। इसके अलावा थाना जंडियाला गुरु की पुलिस ने कमलजीत सिंह उर्फ निक निवासी वार्ड नंबर 7 जंडियाला गुरु को गिरफ्तार किया है। 24 ग्राम हैरोइन बरामद कर केस दर्ज किया गया है। थाना गेट हकीमा की पुलिस द्वारा ऋतिक उर्फ सोनी निवासी विकास नगर नजदीक उत्तम नगर वेस्ट दिल्ली को रेलवे फाटक भगतांवाला के नजदीक से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 5 ग्राम हीरोइन बरामद की गई है।

Exit mobile version