Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली इमिग्रेशन कंपनियों पर पुलिस का शिकंजा

June 23, 2024

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली इमिग्रेशन कंपनियों पर पुलिस का शिकंजा

चंडीगढ़: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली इमिग्रेशन कंपनियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। शिकायत मिलने के तुरंत बाद जांच के बाद इन कंपनियों से संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। इसी के तहत पंजाब के मालेरकोटला निवासी दर्शन सिंह की शिकायत पर सैक्टर 26 थाना पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बतया कि उसे वर्कवीजा के लिए विदेश जाना था।

वर्क वीजा लगवाने के लिए उसने सैक्टर 7 स्थित गाइस आफ इमिग्रेशन कपंनी से संपर्क किया। वहां पर उन्हें जसकरण सिंह रंधावा समेत अन्य लोग मिले। उन्होंने वर्कवीजा लगवाने के नाम पर 6 लाख रु पए मांगे। उन्होंने अलग अलग फीस के नाम पर 5,75,500 रु पए जसकरण सिंह रंधावा समेत अन्य लोगों को दे दिया। रु पए लेने के बाद उसका न तो वीजा लगा और न ही रु पए वापिस किए। सैक्टर 26 थाना पुलिस ने उक्त कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


दूसरे मामले में पंजाब के फतेहगढ़ निवासी लवप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने विदेश जाने के लिए वीजा लगवाना था। उसने वर्क वीजा लगवाने वाली इमिग्रेशन कपंनी स्योर इमिग्रेशन कपंनी के मालिक मनप्रीत सिंह से संपर्क किया। कपंनी ने कहा कि दो महीन के अंदर वीजा लगवा देगा। इसके लिए उसने 2,50,000 रु पए मनप्रीत सिंह को दे दिए, लेकिन रुपये लेने के बाद उसका वीजा नहीं लगवाया। उसने रु पये वापिस मांगे तो कंपनी ने रुपए देने से इंकार कर दिया। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने उक्त कंपनी और मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


तीसरा मामले में इंडस्ट्रियल एरिया निवासी कोमल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने नौकरी के लिए विदेश जाना था। कनाडा का वीजा लगवाने के लिए उसने सैक्टर 22 स्थित इमिग्रेशन कपंनी के रवि कुमार से मुलाकात की थी। रवि कुमार ने कहा कि वह उसका एक महीने के अंदर वीजा लगवा देगा। वीजा लगवाने के लिए उसने 11 लाख रु पए मांगे। शिकायकर्ता ने उसे 10,65,000 रु पए और कागजात दे दिए। दो महीने बीत जाने के बाद उसका वीजा नहीं लगा तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने रवि कुमार पर मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें