Site icon Dainik Savera Times

पटियाला में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में पुलिस का एनकाउंटर, दो शूटर घायल; तीनों आरोपी गिरफ्तार

पटियाला: प्रॉपर्टी डीलर सुखविंदर सिंह गागू पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शूटरों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस एनकाउंटर में दोनों शूटर घायल हो गए हैं। बता दें येय एनकाउंटर बीर खेरी गुजरान इलाके में हुआ।

घायल शूटरों की पहचान सनी और अश्विनी के तौर पर हुई है। दोनों पटियाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों ने कल योगेश नेगी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की थी। जानकारी के मुताबिक, आज पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी पटियाला के डक्कला रोड की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों की चलाई गई दो गोलियां पुलिस की गाड़ी में भी लगीं।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, इस दौरान गोली लगने से दोनों शूटर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए राजिंदरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। SSP हरमन दीप हास ने बताया कि ये तीनों शूटर विदेश में बैठकर अपने बॉस के कहने पर पटियाला में ऐसी घटनाओं को अंजाम देते थे। आपको बता दें कि बॉबी और रवि माही के लिए काम करते थे और उसी के कहने पर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था।

बता दें कि बॉबी और रवि माही ने अपना गैंग बना रखा है और उनमें से एक संगरूर जेल में बंद है जबकि दूसरा अमेरिका में रह रहा है और वहीं से अपने गुंडों को घटनाएं करने के निर्देश देता था। फिलहाल पुलिस ने उन्हें राजिंदरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है और अब पुलिस ने इस मामले में शामिल तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 बोर और 32 बोर की दो पिस्तौलें भी बरामद की हैं। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच कर रही है।

📍 Location: ਪਟਿਆਲਾ (ਪਟਿਆਲਾ)

Exit mobile version