अमृतसर: पाकिस्तान डॉन शहजाद पट्टी के इशारे पर आतंकवादी द्वारा तत्वों को अंजाम देने वाले बदमाश हरमन दीप सिंह उर्फ हरमन का देहाती पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया है। पुलिस द्वारा उसकी टांग में गोली मारी गई जिस दौरान इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एसएसपी अमृतसर देहाती कवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया है कि हर मनजीत सिंह उर्फ हरमन निवासी गांव बोपाराय पुलिस को कई मामलों में वांटेड था। काफी दिनों से पुलिस की टीम में उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी हरमन दीप सिंह उर्फ हरमन सप्लैंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव भोआ की तरफ से आ रहा है।
इस सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ अमृतसर देहाती और किस थाना मतेवाल की पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की गई। पुलिस पार्टी को देखकर हरमान ने वहां से फरार होने के प्रयास में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी द्वारा चार फायर किए गए। जिसमें एक फायर एस.एच.ओ. मतेवाल दलजीत सिंह की बाजू को छूते हुए निकल गया। इसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी फायर में एक गोली आरोपी की टांग में लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा।
जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी हरमन ने कुछ दिन पहले गुरदासपुर में हनुमान चौक में ग्रेनेड हमला किया था। उसके खिलाफ 27 अप्रैल 2026 को गुरदासपुर में केस दर्ज है गुरदासपुर उसकी तलाश में है। इस केस में उसे भगौड़ा भी घोषित किया जा चुका था। इसके अलावा है। आरोपी हरमनजीत सिंह, पुलिस स्टेशन मत्तेवाल में 02.09.2026 को दर्ज केस नंबर 106 में सेक्शन 109, 61(2), 351(2) BNS और आर्म्स एक्ट के सेक्शन 25, 27, 54 और 59 के तहत रजिस्टर्ड केस में नामजद है।