Site icon Dainik Savera Times

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने किया मां-बेटे पर केस

अमृतसर: पुलिस द्वारा दहेज प्रताड़ना के आरोप में मां-बेटे पर केस दर्ज किया गया है। अमनदीप कौर निवासी प्रेम नगर मजीठा रोड ने बताया कि उसकी शादी बलविंदर सिंह निवासी कोट खालसा के साथ हुई थी। शादी में परिवार की तरफ से दहेज भी दिया गया। मगर इसके बावजूद शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका पति बलविंदर सिंह, सास दर्शन कौर उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। उसने इंकार किया तो उसे घर से निकाल दिया। वह इस समय अपने मायके घर में रह रही है। पुलिस कमिश्नर को शिकायत की गई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एसीपी हैडक्वार्टर द्वारा मामले की जांच की गई। जांच के बाद महिला पुलिस थाने में बलविंदर सिंह और उसकी मां दर्शन कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Exit mobile version