Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना 3 थानों की पुलिस ने पकड़े 7 लुटेरे; 21 मोबाइल, 5 मोटरसाइकिल, 3 दातर बरामद

July 19, 2025

लुधियाना 3 थानों की पुलिस ने पकड़े 7 लुटेरे; 21 मोबाइल, 5 मोटरसाइकिल, 3 दातर बरामद

लुधियाना: शहर में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़े होने के साथ-साथ पब्लिक में किरकिरी हो रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने थाना इंचाजरे को लूटपाट करने वालों पर शिकंजा कसने की हिदायतें दी तो थानों की पुलिस भी एक्शन मोड में आई। तीन थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर तेजधार हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले 7 लुटेरे पकड़े। यही नहीं पुलिस ने लुटरों ने भारी मात्र में लूटपाट का सामान व हथियार भी बरामद किए। पुलिस ने 7 आरोपियों से 21 मोबाइल फोन, एक चांदी की चैन, पांच मोटर साइकिल, तीन लोहे के दातर, एक खिलौना पिस्तौल व एक गंडासी बरामद की। पकड़े गए सात आरोपियों में से तीन आरोपी ऐसे हैं जिनके खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 केस दर्ज हैं। उक्त मामलों में दो आरोपी अब भी फरार हैं। वीरवार को डीसीपी रुपिंदर सिंह ने प्रैस कांफ्रैंस की और साहनेवाल, सदर व थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों का ब्यौरा दिया।

ये भी पढ़े- Vaibhav Suryavanshi की बैटिंग में किस्मत का योगदान, इस पूर्व क्रिकेटर ने IPL 2026 से पहले चेताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें