Site icon Dainik Savera Times

कार पर अनाधिकृत लाइटें लगाकर घूमने वाले का पुलिस ने काटा चालान

पठानकोट: सोशल मीडिया पर एक कार की वीडियो तेजी से वायरल हो रही थी। जिस पर अनाधिकृत लाईटें लगी हुई थीं और उसमें ऊंची आवाज में गाना बज रहा था। यह लोग रात के समय शहर के कई इलाकों में घूमते दिखाई दिये। इस पर लगी लाईटों को देखकर हर कोई सोच में पड़ गया कि पुलिस की गाड़ी होती तो ऐसे ऊंची आवाज में गीत नहीं बजते। कुछ लोगों ने इस वीडियो को पुलिस के अधिकारियों तक पहुंचाया। जिस पर एक्शन लेते हुए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज एएसआई  ने पुलिस पार्टी सहित इस कार को ट्रेस किया और कार के मालिक के घर तक पहुंच की।

कार के मालिक को पूछे जाने पर उसने बताया कि उसके किसी मित्र ने उससे कार मांग कर ली थी कि उन्होंने कहीं फंक्शन पर जाना है। उस पर पुलिस की लाईटें लगाकर घूमने के बारे में उनको पता नहीं था। ट्रैफिक इंचार्ज ने चालान काटकर कार मालिक के हाथ थमाया और कहा कि आगे से अगर ऐसे कार को मॉडीफाई किया तो चालान नहीं गाड़ी को बॉऊंड किया जाएगा। जिस पर कार के मालिक ने गलती मानी और भविष्य में ऐसा न करने की सीख भी ली।

ये भी पढ़ें :- HDFC बैंक शेयरों में गिरावट, पार्ट-टाइम चेयरमैन के इस्तीफे का असर

Exit mobile version