Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले भारी वाहनों वं जुगाड़ू रेहडियों के काटे चालान

July 23, 2026

पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले भारी वाहनों वं जुगाड़ू रेहडियों के काटे चालान

रूपनगर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले भारी वाहनों , प्राइवेट बसों तथा जुगाड़ू रेहडियों का चालान किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज अजय कुमार ने बताया की जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जिसके तहत आज राष्ट्रीय मार्ग पर रूपनगर पुलिस लाइन पर वाहनों को रोककर चेकिंग की गई। इसके अतिरिक्त जुगाड़ू रेहडियो पर भी शिकंजा कसा गया और आज- कल 33 चालान किए गए। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वह वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वाहन के दस्तावेज साथ में रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें