Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवरात्रों और लंगूर मेले पर पुलिस ने किए सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध

September 23, 2025

नवरात्रों और लंगूर मेले पर पुलिस ने किए सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध

अमृतसर: आज से नवरात्ने शुरू हो रहे हैं। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेला भी शुरू हो रहा है। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। श्री दुर्गियाना तीर्थ परिसर में स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेला शुरू हो रहा है। इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें सुरक्षा प्रबंध की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके बाद रविवार को डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस जगजीत सिंह वालिया श्री दुर्गियाना मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और वहां पर किए गए सुरक्षा प्रबंधन का जायजा लिया।

वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद श्री दुर्गियाना तीर्थ प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों के साथ बातचीत की। श्री दुर्गियाना मंदिर के प्राइवेट सिक्योरिटी के कर्मचारियों और मुलाजिमों के साथ भी मीटिंग की। श्री दुर्गियाना तीर्थ की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा क्योंआरटी टीम को तैयार तैनात किया गया है । मंदिर के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। वर्दी में 150 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मंदिर के अंदर की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सादे कपड़ों में भी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

नवरात्रों को लेकर शहर में होने वाले सभी कार्यक्रमों की सूची पुलिस विभाग के सिक्योरिटी ब्रांच द्वारा तैयार की गई है। सभी प्रमुख मंदिरों और प्रमुख धार्मिक कार्यक्रमों की सुरक्षा को लेकर संबंधित पुलिस थाना, पुलिस चौकी के साथ-साथ पीसीआर की टीम की ड्यूटी लगाई गई है। शहर में स्पेशल नाकाबंदी भी शुरू की गई है। डॉग स्क्वायड और बंम निरोधक दस्ते द्वारा सुबह शाम प्रमुख स्थानों की चेकिंग भी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर खुद सड़कों पर निकलकर जायजा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘लस्ट स्टोरीज़ 3’ में फिर रोमांटिक अवतार में नज़र आएंगे अली फज़ल, शकुन बत्रा के साथ काम को बताया ‘बेहद संतोषजनक’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें